विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने चार अधिकारियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया

Abhinav Shukla Picture
Published On

देवरिया। विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने एई, सिडको को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता, आरईडी और कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) का भी एक दिन का वेतन रोकने को कहा।
 
डीएम ने ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत स्तर पर 15वें और पांचवें वित्त आयोग के तहत उपलब्ध तथा आवंटित धनराशि का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पंचायत सहायकों के कार्यों, ग्राम प्रधानों से संबंधित लंबित जांचों और डॉ. आंबेडकर प्रतिमा निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की।
 
बैठक में बीसी सखी, स्वयं सहायता समूहों के गठन और वीबी-जी रामजी योजना के कार्यों की स्थिति जानी गई। जल निगम द्वारा कराए गए रोड रेस्टोरेशन कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों और पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने की प्रगति की समीक्षा की गई।
 
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर तथ्यपरक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार