सोनभद्र में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष , 21 नवंबर से, चार दिन बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

युवा एवं महिला मतदाताओं को मिलेगा विशेष अवसर, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर जमा होंगे फार्म-6 सहित अन्य आवेदन

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश-

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और उसमें आवश्यक संशोधन कराने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026 को जनपद के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची का निरीक्षण करने के साथ ही नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन कर सकेंगे।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर वर्तमान में संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए चार विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन तिथियों में 21 नवंबर (शनिवार), 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) और 29 नवंबर (रविवार) को विशेष अभियान संचालित होगा।

केन्द्रीय कार्यकारिणी उ०प्र० सहकारी लेखा परीक्षक संघ की मीटिंग हई Read More केन्द्रीय कार्यकारिणी उ०प्र० सहकारी लेखा परीक्षक संघ की मीटिंग हई

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। बीएलओ के पास एकीकृत निर्वाचक नामावली एवं फार्म-6 उपलब्ध रहेंगे। विशेष रूप से पुनरीक्षण के दौरान छूटे हुए मतदाताओं, युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया जाएगा।

छठ घाटों पर पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदन गुप्ता, व्रती महिलाओं से लिया आशीर्वाद Read More छठ घाटों पर पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदन गुप्ता, व्रती महिलाओं से लिया आशीर्वाद

इन कार्यों के लिए भरें निर्धारित फार्म

भाई की बरीक्षा में शामिल होने पुणे से गांव आया था युवक, चाकू मारकर हत्या Read More भाई की बरीक्षा में शामिल होने पुणे से गांव आया था युवक, चाकू मारकर हत्या

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, प्रवासी निर्वाचक के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6क तथा मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-7 भरा जा सकता है।

इसी प्रकार, मतदाता सूची में निवास स्थान का पता बदलवाने, दर्ज विवरण में सुधार कराने, बिना किसी सुधार के ईपीआईसी प्रतिस्थापन तथा दिव्यांगजन संबंधी चिन्हांकन के लिए फार्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

युवा और महिला मतदाताओं से विशेष अपील

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष अभियान की निर्धारित तिथियों में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि नाम सूची में दर्ज नहीं है तो फार्म-6 भरकर आवेदन करें। वहीं, नाम, पता अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर संबंधित निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से संशोधन कराएं।

उन्होंने विशेष रूप से युवा एवं महिला मतदाताओं से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए और सभी अपने लोकतांत्रिक मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कर सकें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें