नवीनतम
राजनीति
भारत
ककरहवा के ऐतिहासिक रामलीला में रावण के पुतले का दहन होते ही गूंज उठा श्रीराम का जयघोष
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
रामलीला मंचन से समाज को सीख मिलती है।रावण दहन का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब आप अहंकार और बुराई समाप्त करने की प्रेरणा लें। ये बातें विधायक प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही ने रविवार को ककरहवा बाजार में रावण दहन कार्यक्रम के बाद कहीं। प्राचीन रामलीला मेले में रविवार को रावण दहन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।विगत 72 वर्षों से लगातार आयोजित हो इस मेले में आसपास के गांवों के अलावा नेपाल से भी लोग आते हैं।
रावण दहन में आए विधायक प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में यहां मेले की परंपरा शुरू हुई थी। आयोजन को शानदार और सुरक्षित बनाने में यहां के लोगों की भूमिका सराहनीय है। मेला आयोजक ग्राम प्रशासक नीतू पांडेय ने कहा कि रावण रूपी अत्याचारी को दहन कर देने मात्र से हमें विजय नहीं मिलेगी। विजय पाने के लिए हमको अपने अंदर की बुराई और अहंकार को जलाकर मारना होगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि दिलीप पांडेय ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से लगातार इस मेले की परंपरा बनी हुई है और आगे भी बनी रहेगी। मेले में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया।
मेले में सब प्रकार की दुकानें लगाई गई हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। खासकर झूला, मौत का कुंआ, जादूगर, खिलौने के दुकान, मिठाई व अन्य खाने-पीने की दुकानों ने लोगों को खूब लुभाया। शनिवार से शुरू मेला सोमवार को खत्म होगा। इस दौरान बिरेंद्र पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, उमेश जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, प्रभू दयाल, बुद्धेश जायसवाल, अमन जायसवाल व्यापार मण्डल अध्यक्ष, महेश गुप्ता, राम कुमार, प्रभू दयाल गुप्ता, मनोज अग्रहरि, विक्रम मद्धेशिय, गोरख कसौधन, रामरूप यादव, प्रकाश गौतम, रिंकू अग्रहरि, पवन कौशल, गुलाब चन्द्र जायसवाल, गुड्डू यादव ,गब्बे यादव, शिव कुमार गोस्वामी, हिमांशु अग्रहरी, सचिन, कन्हैया गुप्ता आदि मौजूद रहे।
#BreakingNews #Siddharthnagar #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #CulturalHeritage #IndianCulture #ReligiousFestival #FestivalCelebration #Ramlila #DussehraCelebration #DussehraFestival \#SiddharthnagarNews #RavanDahan #VictoryOfGoodOverEvil #KakarahwaMela #RavanDahan2026 #NepalVisitors #TraditionalFair #72YearsOldTradition #SatyaprakashRahi #NeetuPandey #DilipPandey #RamlilaMela #VillageFair


Comments