जिलाधिकारी ने उर्वरक आवंटन को दी मंजूरी, किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश

सोनभद्र की 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित, 35 समितियों को मिलेगा 427.600 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र, 17 नवंबर।   रबी अभियान 2026-27 के तहत जनपद में किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। यूरिया की बढ़ती मांग को देखते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र ने जनपद की 49 सहकारी समितियों को कुल 787.500 मीट्रिक टन यूरिया तथा 35 सहकारी समितियों को 427.600 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक आवंटित करने की मंजूरी प्रदान की है।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि 17 नवंबर को जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के बाद अपर्याप्त उर्वरक भंडार वाली सहकारी समितियों के लिए यह आवंटन स्वीकृत किया गया है। आवंटित उर्वरकों को संबंधित सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पीसीएफ द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सहकारी समिति अथवा उर्वरक बिक्री केंद्र से संपर्क कर उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित फसलवार संस्तुत मात्रा के अनुसार प्रति हेक्टेयर सात बैग यूरिया एवं पांच बैग डीएपी ही उचित मूल्य पर खरीदें।

महिला कल्याण समिति द्वारा स्काउट्स एवं गाइड्स की 8वीं जिला रैली में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन Read More महिला कल्याण समिति द्वारा स्काउट्स एवं गाइड्स की 8वीं जिला रैली में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रशासन ने उर्वरकों की कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री तथा कृत्रिम अभाव पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। किसानों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अनियमितता की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

प्रयागराज में 14 लाख रुपये लेकरशं Read More प्रयागराज में 14 लाख रुपये लेकरशं

इसके लिए सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9198788248 एवं 9451637073, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर 9452165778 तथा अपर जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 8881173660 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

थाना फाफामऊ पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार Read More थाना फाफामऊ पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार