नवीनतम
फीचर्ड
भारत
वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अगजर का किया रेस्क्यू, सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
बस्ती जिले के विकास खंड कप्तान गंज केरखिया गांव के लोनपुरवा में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब चंदू के खेत में करीब सात फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया
बस्ती। बस्ती जिले के विकास खंड कप्तान गंज केरखिया गांव के लोनपुरवा में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब चंदू के खेत में करीब सात फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में अजगर मिलने की खबर गांव में फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। अचानक इतने बड़े अजगर को देखकर लोग हैरान रह गए।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे ग्रामीणों ने चंदू के खेत में अजगर को देखा। देखते ही देखते यह खबर आसपास के गांवों तक पहुंच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीण अजगर की लंबाई और विशालकाय आकार को देखकर कौतूहल में पड़ गए।
अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रविंद्र सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे अपने साथ ले गई। बाद में अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान खेत के आसपास ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। वन विभाग की टीम द्वारा अजगर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। खेत में अचानक सात फुट लंबा अजगर मिलने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
swatantra prabhat UP News basti news local news uttar pradesh news Forest department Rural News Basti latest news Forest Department Rescue Wildlife News India Wildlife Rescue Giant Python Python Rescue Giant Snake Python Snake Basti Snake Rescue Seven Foot Python Snake Found in Field Basti Wildlife News Snake Rescue News Python in Farm Captain Ganj News Kerakhia News Lonpurwa News Snake Sighting


Comments