बाल दिवस पर ‘खुला आसमान–2026’ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, एक दर्जन विद्यालयों के बच्चों ने लिया हिस्सा

सेंट ए.बी.आर. पब्लिक स्कूल रेणुकूट में इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि सिंह ने किया उत्साहवर्धन

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र (रेणुकूट)। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को सेंट ए.बी.आर. पब्लिक स्कूल, रेणुकूट में ‘खुला आसमान–2026’ इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। इसमें सोनभद्र जनपद के लगभग एक दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

IMG-20261115-WA0009

स्पोर्ट्स फेस्ट के तहत शतरंज, लूडो, कैरम, डॉजबॉल, लंबी कूद, कबड्डी और वॉलीबॉल सहित प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने वाले रेफरी एवं निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया।

डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरव Read More डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरव

IMG-20261115-WA0008

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर नैनी में निकली भव्य शोभायात्रा Read More भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर नैनी में निकली भव्य शोभायात्रा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर एवं को-जनरेशन विभाग में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता रवि सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चे जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।

शक्तिफार्म में मिट्टी माफियाओं का साम्राज्य, कानून बेबस Read More शक्तिफार्म में मिट्टी माफियाओं का साम्राज्य, कानून बेबस

विद्यालय के चेयरमैन आशीष सिंह, प्रधानाचार्य आकाश सिंह एवं मैनेजर मुकेश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर हेड मिस्ट्रेस गायत्री पांडेय, शिक्षिका चिंता कुशवाहा, स्पोर्ट्स टीचर अपूर्वा सिंह एवं अनिमेष रजत सहित अभिषेक साह, आभा शर्मा, सचिन सिंह एवं विनय कुमार समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में विकास राय, भगत सिंह, ओम प्रकाश, पवन कुमार, अमित कुमार, आदित्य कुमार, लक्ष्मण कुमार एवं राजू शामिल रहे।विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास से ‘खुला आसमान–2026’ बच्चों के लिए खेल, कला और रचनात्मकता के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने एवं प्रदर्शित करने का यादगार मंच साबित हुआ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें