मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी: मंडलायुक्त

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की तैयारियों को लेकर रोल ऑब्जर्वर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा अभियान

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश-

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारियों के क्रम में मंडलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर राजेश प्रकाश ने सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के साथ ही पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया।

मंडलायुक्त ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, जिससे वास्तविक रूप से संबंधित क्षेत्रों में निवास करने वाले मतदाताओं का सही चिन्हांकन हो सके और निर्वाचक नामावली को अद्यतन बनाया जा सके।

बांस बल्ल्यिों और जमीनों पर दौड़ रहे बिजली के तार, अफसरों को हादसे का इंतजार Read More बांस बल्ल्यिों और जमीनों पर दौड़ रहे बिजली के तार, अफसरों को हादसे का इंतजार

बीएलओ को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के फोन उठाने के निर्देश

व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य Read More व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

बैठक में मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के फोन कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव करें। किसी बीएलओ द्वारा फोन कॉल रिसीव नहीं किए जाने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी विधानसभावार टीम गठित कर संबंधित बीएलओ को चिन्हित कराएं। साथ ही उन्हें फोन कॉल का जवाब देने तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए निर्देशित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य टिकट निरीक्षक ने घायल यात्री को तत्परता दिखाते हुए उपलब्ध कराई प्राथमिक चिकित्सा Read More मुख्य टिकट निरीक्षक ने घायल यात्री को तत्परता दिखाते हुए उपलब्ध कराई प्राथमिक चिकित्सा

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और अपने स्तर से आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उनके सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक रूप से निवास करने वाले मतदाताओं की पहचान करने तथा मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे ईआरओ एवं एईआरओ

मंडलायुक्त ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को निर्देशित किया कि वे जिलाधिकारी की अनुमति के बिना जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विद्यालयों एवं शिक्षकों का सहयोग लेकर पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कराने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य के निर्देश

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत सभी निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराए जाएं। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखा जाए।

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राजीव त्रिपाठी, पीसीसी ऑब्जर्वर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी; समाजवादी पार्टी से राम निहोर यादव, जिलाध्यक्ष; भारतीय जनता पार्टी से सुनील सिंह, पूर्व जिला मंत्री एवं अनिल सिंह, जिला मंत्री; सीपीआईएम से नंदलाल आर्य, जिला मंत्री; आम आदमी पार्टी से रमेश गौतम, जिलाध्यक्ष तथा बहुजन समाज पार्टी से संतोष कुमार पटेल, जिला प्रवक्ता, अंकित पाठक, जिला कोषाध्यक्ष एवं शुभम त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी सदर आशीष कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा रवि पासवान, उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें