मुख्यमंत्री योगी ने पूरी की जनगणना की ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया

30 नवंबर तक चलने वाले अभियान में प्रदेशवासियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

हर्षिता यादव  Picture
Published On

गोरखपुर, 19 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत जारी ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में अपनी प्रक्रिया पूरी की। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित आवास पर उन्होंने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से प्रश्नावली के सभी 40 सवालों के जवाब दर्ज किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से भी 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री योगी ने पूरी की जनगणना की ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सभी कॉलम में अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना फॉर्म पूरा किया। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आबादी की गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की जरूरतों, आकांक्षाओं और बेहतर भविष्य की योजनाओं का आधार तैयार करती है।

मुख्यमंत्री योगी ने पूरी की जनगणना की ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : योगी Read More देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : योगी

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी अपनी स्व-गणना पूरी करने की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि स्व-गणना एक राष्ट्रीय कार्य है और विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, सोमवार को कॉफी टेबल बुक का विमोचन Read More ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, सोमवार को कॉफी टेबल बुक का विमोचन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें