यूपी के स्वच्छ छठ घाटों की देशभर में सराहना, सोशल मीडिया पर बना नंबर वन ट्रेंड

मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित छठ आयोजन की नई मिसाल; 101 घाटों के विकास पर 120.34 करोड़ रुपये खर्च

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ, 16 नवंबर। सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पर उत्तर प्रदेश में घाटों की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं की देशभर में सराहना हो रही है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय निकायों की ओर से किए गए प्रयासों को सोशल मीडिया पर भी व्यापक समर्थन मिला। छठ से जुड़ा अभियान देश में पहले स्थान पर ट्रेंड करने लगा।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि नगर कर्मियों और सफाई मित्रों के अथक परिश्रम से छठ महापर्व स्वच्छ एवं दिव्य वातावरण में संपन्न हुआ। यह सफलता नगरीय निकायों की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम है।

छठ महापर्व पर मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि छठ हमारी सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अटूट आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मंत्री ने बताया कि महापर्व की तैयारियों के दौरान उन्होंने महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ लक्ष्मण मेला घाट, झूलेलाल घाट और मेहंदी घाट सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया था। अधिकारियों को सफाई, रोशनी, आवागमन, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। नियमित निगरानी और नगर निगम की टीम के प्रयासों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलीं।

मां लक्ष्मी पूजा धूमधाम से संपन्न, शांतिपूर्ण माहौल में हुआ प्रतिमा विसर्जन Read More मां लक्ष्मी पूजा धूमधाम से संपन्न, शांतिपूर्ण माहौल में हुआ प्रतिमा विसर्जन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। छठ घाटों पर दिखी स्वच्छता और सुंदरता इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सफाई मित्रों और नगर कर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर घाटों को स्वच्छ और आकर्षक बनाया।

विधायक निधि के कार्य तय समयसीमा में पूरे कराएं : केशव मौर्य Read More विधायक निधि के कार्य तय समयसीमा में पूरे कराएं : केशव मौर्य

101 घाटों के विकास पर 120.34 करोड़ रुपये का प्रावधान

डिजिटल शिक्षा को नई गति देगी उत्तर प्रदेश डिजिटल कौशल मार्गदर्शिका Read More डिजिटल शिक्षा को नई गति देगी उत्तर प्रदेश डिजिटल कौशल मार्गदर्शिका

मंत्री ने बताया कि नगर विकास विभाग प्रदेशभर में छठ घाटों के निर्माण, विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कार्य करा रहा है। अब तक 101 घाटों के विकास के लिए कुल 120.34 करोड़ रुपये स्वीकृत अथवा आवंटित किए गए हैं। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में 33 घाटों के लिए 66.512 करोड़ रुपये, 2025-26 में 26 घाटों के लिए 29.318 करोड़ रुपये और 2026-27 में 42 घाटों के लिए 24.510 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन कार्यों का उद्देश्य घाटों को स्थायी रूप से विकसित कर श्रद्धालुओं को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में योगदान देने वाले सफाई मित्रों, नगर कर्मियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सहयोगी संस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर कार्यसंस्कृति और नागरिक जिम्मेदारी का हिस्सा बननी चाहिए। प्रदेश के सभी नगरों को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें