छठ में भेदभाव तलाशने वाले समाज और संस्कृति के दुश्मन : योगी

गोमती तट पर मुख्यमंत्री ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, शारदा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों को दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा में पाखंड दिखाई देता है और जो छठ महापर्व में भी भेदभाव तलाशते हैं, वे समाज और संस्कृति के दुश्मन हैं। ऐसे लोग सनातन परंपराओं को कोसना अपना अधिकार समझते हैं।

छठ में भेदभाव तलाशने वाले समाज और संस्कृति के दुश्मन : योगी

मुख्यमंत्री रविवार को लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती तट पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से आयोजित छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही छठ गीतों को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण स्वर्गीय शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।

छठ में भेदभाव तलाशने वाले समाज और संस्कृति के दुश्मन : योगी

एनईपी के पांचों कौशल मानक लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी Read More एनईपी के पांचों कौशल मानक लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से प्रकाशित स्मारिका ‘सनेश’ का विमोचन किया। उन्होंने आयोजन की व्यवस्था और स्वच्छता के लिए संस्था के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मालिनी अवस्थी ने छठी माई का गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए टैबलेट Read More मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने वितरित किए टैबलेट

उपद्रव से उत्सव का प्रदेश बना उत्तर प्रदेश

जिम्मेदार पत्रकारिता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : डीएम Read More जिम्मेदार पत्रकारिता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : डीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में उपद्रव के दौरान सरकारें मूकदर्शक बनी रहती थीं। घाटों पर न सफाई की व्यवस्था होती थी और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम। आज उत्तर प्रदेश उपद्रव से उत्सव का प्रदेश बन चुका है। धनतेरस, दीपावली, अयोध्या के दीपोत्सव और छठ महापर्व सहित सभी त्योहार सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जा रहे हैं।

छठ में भेदभाव तलाशने वाले समाज और संस्कृति के दुश्मन : योगी

उन्होंने बताया कि वाराणसी में करीब 20 लाख और गोरखपुर में 16 लाख श्रद्धालुओं सहित गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया और कुशीनगर समेत विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में लोग छठ पर्व मना रहे हैं। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छठ गीतों में जीवित हैं शारदा सिन्हा के स्वर

मुख्यमंत्री ने लोकगायिका पद्म विभूषण स्वर्गीय शारदा सिन्हा को याद करते हुए कहा कि छठ हमारी लोकआस्था की आत्मा है और उनके गीत इस महापर्व की पहचान बन चुके हैं।

छठ में भेदभाव तलाशने वाले समाज और संस्कृति के दुश्मन : योगी

उनके स्वरों ने दशकों तक लोगों के मन में मिट्टी की सुगंध और लोकपरंपराओं को जीवित रखा। वह भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गीतों की गूंज हर छठ घाट पर सुनाई देती रहेगी।

प्रकृति और सूर्य के प्रति कृतज्ञता का पर्व है छठ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। यह पर्व श्रद्धा, पवित्रता और कठोर अनुशासन का संदेश देता है।

छठ में भेदभाव तलाशने वाले समाज और संस्कृति के दुश्मन : योगी

मातृशक्ति 36 से 37 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण की कामना करती है। घाटों पर जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेद से ऊपर उठकर सभी लोग सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह सामाजिक समरसता का उदाहरण है।

पूर्वांचल और बिहार के लोगों ने लखनऊ को बनाया अपना घर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल और बिहार से आए लाखों परिवार लखनऊ में रहते हैं। इन लोगों ने अपनी मेहनत और उद्यमशीलता से प्रदेश के विकास में योगदान दिया है। उन्होंने लखनऊ को अपना घर बनाया है और शहर ने भी उन्हें अपने परिवार का हिस्सा माना है। उत्तर प्रदेश की पहचान किसी एक भाषा या क्षेत्र से नहीं, बल्कि समावेशी संस्कृति और एकात्मता से है।

लखनऊ में तेजी से बढ़ा छठ पर्व का आयोजन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्य उपासना का यह पर्व अब घर-घर में उत्साह से मनाया जा रहा है। तीन-चार दशक पहले लखनऊ में सीमित संख्या में लोग छठ मनाते थे, लेकिन आज यह शहर के प्रमुख पर्वों में शामिल हो गया है।

छठ में भेदभाव तलाशने वाले समाज और संस्कृति के दुश्मन : योगी

कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान और मुकेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश, अंबरीश राय और प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें