रात में सफर करने वालों का बढ़ा भरोसा, 14 हजार से अधिक बसों का संचालन

छठ पर्व पर रोडवेज ने बढ़ाईं सेवाएं, पांच हजार बसें रात में भर रहीं रफ्तार; प्रतिदिन दो लाख से अधिक यात्री कर रहे सफर

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रात्रिकालीन सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार से रात में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल रही है। छठ पर्व के मद्देनजर परिवहन निगम 14 हजार से अधिक बसों का संचालन कर रहा है। इनमें करीब पांच हजार बसें रात में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। रात्रिकालीन सेवाओं से प्रतिदिन दो लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली से पूर्वांचल के प्रमुख शहरों के लिए करीब 550 बसें संचालित की जा रही हैं।

प्रदेश सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था में सुधार और सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार से महिलाओं, छात्राओं और परिवारों के साथ यात्रा करने वाले लोगों का रात के सफर को लेकर भरोसा बढ़ा है। नौकरीपेशा महिलाओं को भी अपनी सुविधा के अनुसार देर रात बसों से घर लौटने का विकल्प मिल रहा है।

महिलाओं के लिए बढ़े सुरक्षित आवागमन के विकल्प
महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन और पुलिस की सक्रियता जैसी व्यवस्थाओं के साथ सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का विस्तार किया गया है। इससे नौकरी, पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्यों के बाद घर लौटने वाली महिलाओं को सुविधा मिल रही है। त्योहारों पर मायके या ससुराल जाने वाली महिलाओं के लिए भी रात की बसें उपयोगी साबित हो रही हैं।

छठ पर घर वापसी के लिए अतिरिक्त बसें
अपर मुख्य सचिव परिवहन अमृत अभिजात ने बताया कि छठ पर्व पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 13 से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और अन्य महानगरों में रहने वाले पूर्वांचलवासियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें घर पहुंचने में परेशानी न हो।

गोरखपुर में मत्स्य परियोजना कार्यालय खोलेगा मलेशिया का वर्ल्डफिश सेंटर Read More गोरखपुर में मत्स्य परियोजना कार्यालय खोलेगा मलेशिया का वर्ल्डफिश सेंटर

दीपावली पर छह दिनों में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर
दीपावली के दौरान रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। छह से 11 नवंबर के बीच एक करोड़ से अधिक लोगों ने बसों से यात्रा की।
- 6 नवंबर : 18.06 लाख यात्री
- 7 नवंबर : 16.72 लाख यात्री
- 8 नवंबर : 17.36 लाख यात्री
- 9 नवंबर : 14.12 लाख यात्री
- 10 नवंबर : 16.42 लाख यात्री
- 11 नवंबर : 19.45 लाख से अधिक यात्री

त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल Read More त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल

रात में फंसे दंपती को घर पहुंचाया, मूक-बधिर महिला को परिजनों से मिलाया
महिला सुरक्षा और जरूरतमंदों की मदद के लिए यूपी-112 की ओर से भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2019 से अब तक 5,274 महिलाओं को 'एस्कॉर्ट फॉर सेफ्टी' सुविधा दी जा चुकी है।

यूपी में ओडीओपी की तर्ज पर शुरू होगी ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन आर्ट’ योजना: योगी Read More यूपी में ओडीओपी की तर्ज पर शुरू होगी ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन आर्ट’ योजना: योगी

इसी क्रम में सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र में 31 अक्टूबर की रात साधन नहीं मिलने से परेशान दंपती को पीआरवी-9391 के पुलिसकर्मियों ने अपने वाहन से बारी हमीदपुर स्थित उनके घर पहुंचाया। वहीं, गोंडा के कटरा बाजार क्षेत्र में रास्ता भटक गई एक मूक-बधिर महिला को पीआरवी-9132 की टीम ने उसके इशारों से जानकारी समझकर परिजनों तक पहुंचाया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें