लखनऊ विश्वविद्यालय में 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन

पूर्व छात्रों ने रसायन विज्ञान विभाग को भेंट किया आरओ और वाटर कूलर, कुलपति ने किया उद्घाटन

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस समारोह के तहत रसायन विज्ञान विभाग में एमएससी (रसायन विज्ञान) के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पचास वर्ष बाद एकत्र हुए पूर्व छात्रों ने अपनी मातृ संस्था के प्रति आभार जताते हुए विभाग को आरओ जल शोधक और वाटर कूलर भेंट किया। कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने इसका उद्घाटन किया। इससे विभाग के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छ व शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ अर्चना श्रीवास्तव के स्वागत गीत से हुआ। पूर्व छात्रों ने कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी, विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. शीला मिश्रा और विभागाध्यक्ष प्रो. आभा बिश्नोई को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह का संचालन डॉ. शशि बाला ने किया।

पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने कहा कि पांच दशक बाद भी अपने शिक्षकों और संस्थान के प्रति पूर्व छात्रों का लगाव विश्वविद्यालय की बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि तकनीक ने शिक्षण और शोध के तौर-तरीकों को बदला है, लेकिन ज्ञान, अनुशासन और मानवीय मूल्य आज भी शिक्षा की बुनियाद हैं। उन्होंने शोधार्थियों से कहा कि शोध तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज तक पहुंचे। शोध पत्रों के प्रकाशन के साथ उनके पेटेंट कराने पर भी ध्यान देना चाहिए।

विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. शीला मिश्रा ने इस आयोजन को संकाय के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने रसायन विज्ञान के शिक्षण और शोध में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की बढ़ती भूमिका का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवधारणाएं मजबूत रखने और एआई का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी।

छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच बांटी पूजन सामग्री Read More छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच बांटी पूजन सामग्री

विभागाध्यक्ष प्रो. आभा बिश्नोई ने पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और संस्मरण विभाग की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैच के सदस्यों का आभार जताया और उनसे वर्तमान विद्यार्थियों को शोध, पीएचडी तथा उद्योग जगत में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन देने का आग्रह किया।

सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उत्तर प्रदेश की कार्ययोजना : योगी Read More सटीक जनगणना से बनेगी विकसित उत्तर प्रदेश की कार्ययोजना : योगी

समारोह में देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दे चुके पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। प्रो. एच.बी. सिंह ने कहा कि विभाग से मिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करता है। डॉ. जी.सी. श्रीवास्तव ने अपने गुरुजनों को याद करते हुए सैद्धांतिक ज्ञान और प्रयोगशाला के व्यावहारिक अनुभव के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. एच.पी. द्विवेदी ने वैज्ञानिक सोच को व्यवहार में उतारने के उदाहरण साझा किए। स्वर्ण पदक विजेता डॉ. ज्योत्सना सक्सेना ने अध्ययन के दौरान शिक्षकों से मिले प्रोत्साहन को याद किया।

‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, 1090 चौराहे पर सजी विकास यात्रा की प्रदर्शनी Read More ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, 1090 चौराहे पर सजी विकास यात्रा की प्रदर्शनी

अंत में डॉ. श्रद्धा सिन्हा ने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों और सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें