सरकारी योजनाओं का लाभ लेना होगा आसान, एक ही स्थान पर मिलेगी आवेदन संबंधी सहायता-श्री केशव प्रसाद मौर्य

उद्यान भवन में कॉमन सर्विस सेंटर की शुरुआत, किसानों-बागवानों, उद्यमियों को मिलेगी ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ:  प्रदेश के किसानों, बागवानों, खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों तथा आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर उद्यान भवन परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की स्थापना की गई है। इस केंद्र के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। किसानों, बागवानों और उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा आवेदन करने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। इसी उद्देश्य से उद्यान भवन परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा प्रारंभ की गई है।

उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन सेवाएं शासन और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। कॉमन सर्विस सेंटर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं उनके निकट और सुविधाजनक स्थान पर उपलब्ध होती हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और छोटे उद्यमियों के लिए यह सुविधा उपयोगी सिद्ध होगी, जिन्हें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, दस्तावेजों को अपलोड करने तथा आवेदन संबंधी अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश में बागवानी विकास एवं खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित है। ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर किसानों, बागवानों और उद्यमियों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सेतु का कार्य करेगा।

ओखला में झील के जल शोधन संयंत्र का जलशक्ति मंत्री ने किया उद्घाटन Read More ओखला में झील के जल शोधन संयंत्र का जलशक्ति मंत्री ने किया उद्घाटन

उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से लोगों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी, ऑनलाइन फॉर्म भरने, आवश्यक अभिलेख अपलोड करने तथा आवेदन संबंधी तकनीकी सहायता एक ही स्थान पर मिल सकेगी। इससे समय और श्रम की बचत होगी तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम बनेगी। हमारा प्रयास है कि तकनीक का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी अथवा तकनीकी सुविधा के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

रेडबिगहा में 20 नवंबर से 24 घंटे का अखंड कीर्तन, तैयारी पूरी Read More रेडबिगहा में 20 नवंबर से 24 घंटे का अखंड कीर्तन, तैयारी पूरी

इस कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन आज अध्यक्ष, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश एवं अपर मुख्य सचिव, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण एवं रेशम विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्री बी.एल. मीणा द्वारा किया गया।इस अवसर पर हॉफेड के चेयरमैन श्री नवलेश प्रताप सिंह, निदेशक उद्यान डॉ. भानु प्रकाश राम, संयुक्त निदेशक प्रशासन श्रीमती सृष्टि धवन, संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव कुमार वर्मा एवं श्री वीरेन्द्र कुमार तथा हॉफेड के नोडल अधिकारी श्री एस.के. सुमन सहित उद्यान निदेशालय, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय एवं हॉफेड के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने, अयोध्याधाम को अपमानित करने वालों को अब याद आ रहा राम नामः सीएम योगी  Read More हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने, अयोध्याधाम को अपमानित करने वालों को अब याद आ रहा राम नामः सीएम योगी

इस कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हॉफेड), लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएससी राज्य कार्यक्रम, लखनऊ के प्रबंधक कृषि श्री ओंकार सिंह त्यागी एवं उनकी टीम द्वारा केंद्र के संचालन, उपलब्ध सेवाओं तथा इनके माध्यम से किसानों, बागवानों, उद्यमियों एवं आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें