नवीनतम
राजनीति
भारत
गाजे-बाजे के साथ लक्ष्मी गणेश प्रतिमा का विसर्जन
नगर पंचायत बिस्कोहर में राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने और मझौवा में स्थापित मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व मां सरस्वती की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
नगर पंचायत बिस्कोहर में राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने और मझौवा में स्थापित मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व मां सरस्वती की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। गुरुवार शाम चार बजे शुरू हुई शोभायात्रा विश्वनाथ नगर, रामजानकी नगर, परशुराम नगर और अटल नगर होते हुए देर रात करीब साढ़े 11 बजे बाबू पोखरे पहुंची। विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
इस दौरान त्रिलोकपुर थाना और बिस्कोहर चौकी पुलिस मुस्तैद रही। चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे। इस मौके पर लक्ष्मी पूजा समिति के प्रमोद कुमार मिश्र, इंद्रेश कुमार पांडेय, गोपेश दुबे, कमलेश प्रताप सिंह, सर्वेश पांडेय और दुलारे पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#UPNews #HindiNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #HinduFestival #UttarPradeshNews #PoliceSecurity #FestivalNews #SiddharthnagarNews #FestivalCelebration #TrilokpurPolice #BiskoharPolice #ReligiousProcession #ReligiousNews #GaneshPuja #VisarjanYatra #SanatanDharma #AmitKumarShahi #IdolImmersion #LakshmiPuja \#Biskohar #SaraswatiPuja #LakshmiGanesh #DevotionalCelebration #BabuPokhara


Comments