नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
औराई पुलिस की कार्रवाई, 19 पड़वा बरामद, पशु तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ी गई पिकअप, दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
भदोही। औराई पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए 19 पड़वा और एक टाटा पिकअप बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी आशीष पाल निवासी पिपरीस, थाना भदोही को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में गुरुवार को माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान मीरजापुर की ओर से आ रही पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की घेराबंदी देखकर दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि पशुओं को मीरजापुर के ककराही से लादकर वध के उद्देश्य से जौनपुर के बदलापुर ले जाया जा रहा था। बरामद 19 पड़वों में 17 काले और दो भूरे रंग के हैं। पुलिस के अनुसार, पशुओं को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
पुलिस ने पिकअप को सीज कर दिया है। मामले में पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#jaunpur #UPPolice #UPNews #LawAndOrder #CrimeNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PoliceArrest #PoliceAction #BhadohiNews #BhadohiPolice #Mirzapur #AnimalProtection #Bhadohi #AnimalSmuggling #CattleSmuggling #AnimalTrafficking #AshishPal #Madhosingh #Badlapur #CattleRescue #AnimalCruelty #IllegalAnimalTransport #CrimeInBhadohi


Comments