नवीनतम
फीचर्ड
भारत
सीएम योगी सोमवार को करेंगे जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ
16 से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे परिवार और आवास का विवरण
लखनऊ। जनगणना-2027 के तहत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की प्रक्रिया सोमवार, 16 नवंबर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
देश की पहली डिजिटल जनगणना के दूसरे चरण के तहत प्रदेश में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी दर्ज करा सकेंगे।
स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in जारी किया गया है। पोर्टल पर सबसे पहले अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। इसके बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के जरिए सत्यापन कर परिवार का विवरण दर्ज किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में विधायक जय देवी, डॉ. नीरज बोरा, डॉ. राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला और अमरेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।


Comments