परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही

लंबी दूरी की स्लीपर बसों की सुरक्षा जांच हेतु चलाए गए पांच दिवसीय सतर्कता अभियान

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग ने छठ पर्व में बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा हेतु ऑपरेशन सतर्कता चलाया। 13 से 17 नवंबर तक, लंबी दूरी की स्लीपर बसों की सुरक्षा जांच हेतु चलाए गए पांच दिवसीय अभियान , ऑपरेशन सतर्कता के अंतर्गत प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही

अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन के डी सिंह गौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के मार्गदर्शन पर सभी एक्सप्रेस वे के एंट्री और एक्जिट प्वाइंट्स पर चौबीसों घंटे निगरानी हेतु 15 स्टैटिक टीमें लगाई गई थीं। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में निरंतर अपने चेकिंग पॉइंट्स पर कार्यवाही कर रही थीं। इस अभियान में कार्यवाही के तहत कुल चेक  2534 वाहन (बसें) चेक की गई। जिसमें अनुमन्य क्षमता से अधिक सीट/स्लीपर - 73 चालान एवं 8 बंद ,अनुमन्य क्षमता से अधिक सवारी - 94 चालान एवं 9 बंद,

आपातकालीन निकास क्रियाशील न होना - 122 चालान एवं 16 बंद, अग्नि सुरक्षा उपकरण न होना/क्रियाशील न होना - 85 चालान एवं 13 बंद, परमिट शर्तों का उल्लंघन - 342 चालान एवं 27 बंद, चालक का नशे में होना - 2 चालान,अत्यधिक ऊंचाई/ माल लदा होना - 33 चालान एवं 4 बंद की कार्रवाई की गई। श्री सिंह ने बताया कि कुल प्रवर्तन कार्यवाही-751 चालान, 77 बंद की कार्रवाई करते हुए 24.15 लाख रुपए प्रशमन शुल्क राजस्व जमा कराया गया। 9.32 लाख रुपए टैक्स प्राप्त हुआ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें