‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, 1090 चौराहे पर सजी विकास यात्रा की प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ, सभी 50 संस्करणों के जरिए जनता से संवाद और प्रदेश की विकास यात्रा को किया गया प्रदर्शित

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की साप्ताहिक जनसंवाद पहल ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे होने पर सोमवार को राजधानी के 1090 चौराहे पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से इसका शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में ‘योगी की पाती’ के सभी 50 संस्करणों के जरिए प्रदेश की विकास यात्रा, सरकार की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी प्रयासों को प्रदर्शित किया गया।

‘योगी की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रत्येक सप्ताह प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करते हुए अपने विचार, अनुभव और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषय साझा करते रहे हैं। इसमें सरकारी योजनाओं और नीतियों के साथ सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक स्वावलंबन और जनभागीदारी जैसे विषयों को भी स्थान दिया गया है।

50 संस्करणों में दिखी प्रदेश की विकास यात्रा

प्रदर्शनी में ‘योगी की पाती’ के अब तक प्रकाशित सभी 50 संस्करण आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किए गए हैं। इनके माध्यम से आगंतुक मुख्यमंत्री के विचारों और प्रदेश के बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य से रूबरू हो रहे हैं। प्रदर्शनी जनसंवाद की इस यात्रा के साथ उत्तर प्रदेश की विकास संभावनाओं को भी सामने रखती है।

सहयोग कार्यक्रम में लापरवाही पर मुख्यमंत्री सख्त, 15 अधिकारी-कर्मी निलंबित Read More सहयोग कार्यक्रम में लापरवाही पर मुख्यमंत्री सख्त, 15 अधिकारी-कर्मी निलंबित

ओडीओपी और ओडीओसी के स्टॉल बने आकर्षण

डिजिटल सशक्तीकरण से बदली युवाओं की तकदीर, तीन करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव Read More डिजिटल सशक्तीकरण से बदली युवाओं की तकदीर, तीन करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

प्रदर्शनी में ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) और ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों की विविधता प्रदर्शित की गई। इन स्टॉलों के जरिए स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और पारंपरिक खानपान को पहचान देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयासों की झलक दिखाई गई।

योगी सरकार की योजना से 16,254 दिव्यांगजन को मिला सहारा Read More योगी सरकार की योजना से 16,254 दिव्यांगजन को मिला सहारा

प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं की भागीदारी

कार्यक्रम में ‘रंग दे बसंती, उत्तर प्रदेश’ की टीम ने युवाओं से संवाद कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी और युवा हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें विजयी प्रतिभागियों को ओडीओपी उत्पाद पुरस्कार स्वरूप दिए गए। इस पहल के जरिए युवाओं को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उद्यमिता और विकास की संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक विशाल सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने तथा प्रदेश की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हमारी विशिष्ट पहचान है। प्रदेश सरकार इसके संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर उप निदेशक अनुराग प्रसाद और आत्रेय मिश्र, सहायक निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह, सतीश भारती, चन्द्र विजय वर्मा और परशुराम मौर्य सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। ‘रंग दे बसंती’ टीम की ओर से विश्वदीप शुक्ल, अविका सिंह, चंद्र भूषण बारोड़, नक्षत्र शर्मा, उत्कर्ष चौहान और अंबुज राय ने सहभागिता की।

इनसेट : ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ ने युवाओं को बताया विकास का सफर

प्रदर्शनी में ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ की टीम ने भी युवाओं से संवाद किया। उन्हें प्रदेश में बीते वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों, विभिन्न क्षेत्रों में आए बदलावों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘उत्तम प्रदेश’ के संकल्प से अवगत कराया गया। टीम ने युवाओं को विकास यात्रा से जुड़ने और सकारात्मक बदलावों को समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ युवाओं की स्वैच्छिक और जनभागीदारी आधारित पहल है। इसके माध्यम से युवा सामाजिक सहभागिता, जनसंवाद और जमीनी गतिविधियों के जरिए प्रदेश की विकास यात्रा को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें