व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर ।
 
जिले के विभिन्न  क्षेत्रों में लोक आस्था के महापर्व पर  छठ घाटों पर  रविवार की शाम  व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र के दिर्घायु की कामना की छठ पर्व पर रविवार को नगर पंचायत कपिलवस्तु के बर्डपुर कस्बे में स्थित तालाब पर भारी संख्या में व्रती महिलाएं पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ में उनके परिवार के लोग भी शामिल थे। इस दौरान हजारों की संख्या में व्रती तालाब पर पहुंचकर डूबते हुए अर्घ्य देकर पुत्र के दिर्घायु होने की कामना की। इसके साथ  सोमवार की सुबह भोर में व्रती महिलाएं भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर अपने व्रत का समापन करेंगी। वहीं छठ पर्व पर नगर पंचायत कपिलवस्तु अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम उर्फ चुनने तथा नगर पंचायत के सभी सभासद व कर्मचारी   घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का दिक्कत ना हो इसके लिए पूरी टीम के साथ लगे रहे।
17947466108061794746610773
उधर  नगर पंचायत बिस्कोहर में मंगल बाजार स्थित के शिव चरण घाट पर डूबते सूर्य को व्रती महिलाएं अर्घ्य देकर  मंगल कामना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी , चेयरमैन अजय गुप्ता , थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र , रामजी गुप्ता , सदानंद शुक्ला , विमल सिंह , धनीराम प्रजापति , अनूप कुमार पाण्डेय, राम नरेश पासवान,आदि रहें।व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें