राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय और यूपी में प्रथम स्थान हासिल करने पर डॉ. आंबेडकर सेवा समिति ने जताया हर्ष

समिति पदाधिकारियों ने उपलब्धि को बताया एकता, समर्पण और समाजसेवा का परिणाम, बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

अजय यादव Picture
Published On

लखनऊ ।

डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर सेवा समिति ने राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान और उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों में हर्ष का माहौल है। समिति की ओर से इस उपलब्धि को मेहनत, समर्पण, संगठनात्मक एकता और समाज के प्रति सेवा भावना का परिणाम बताया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। इससे समाजसेवा के क्षेत्र में आगे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।WhatsApp Image 2026-11-12 at 9.31.02 PM (1)

इस अवसर पर समिति के संरक्षक मलखान यादव, अध्यक्ष सूरज रावत, उपाध्यक्ष बृजेश रावत, महामंत्री अमरदीप रावत, संगठन मंत्री प्रमोद रावत, वरिष्ठ सदस्य अभिषेक तिवारी और कोषाध्यक्ष सर्वेश साहू सहित अन्य सदस्यों ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समिति ने बाबा साहब के संदेश 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता और जागरूकता के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की।

मुख्यमंत्री 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र Read More मुख्यमंत्री 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें