एनसीएल खड़िया माइन्स में डीजल चोरी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

50 लीटर चोरी का डीजल, नौ खाली जरिकेन, पाइप और बोलेरो बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

शक्तिनगर / सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस और एनसीएल सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम ने खड़िया माइन्स में डीजल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 50 लीटर चोरी का डीजल, नौ खाली जरिकेन, डीजल निकालने में प्रयुक्त पाइप और एक बोलेरो वाहन बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे कार्रवाई करते हुए अमरजीत विश्वकर्मा उर्फ मंटू (35 वर्ष), निवासी ग्राम परासी, थाना अनपरा को गिरफ्तार किया गया। जांच में एनसीएल के कुछ सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से डीजल चोरी किए जाने की बात भी सामने आई है। इस पहलू सहित अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस ने थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 194/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कपारी गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 55 पशुओं का हुआ परीक्षण और उपचार Read More कपारी गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 55 पशुओं का हुआ परीक्षण और उपचार

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय , कांस्टेबल अमृत लाल शामिल रहे।

त्योहारों को लेकर एसएसपी ने टूण्डला में किया पैदल मार्च, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश Read More त्योहारों को लेकर एसएसपी ने टूण्डला में किया पैदल मार्च, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें