नवीनतम
फीचर्ड
भारत
अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड: परिवार ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या के बाद उनके परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो चीफ प्रयागराज।।
अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या के बाद उनके परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतक की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव और उनकी दोनों बेटियों का आरोप है कि उनके पिता की हत्या से पहले भी उन्हें जान का खतरा था। परिवार का कहना है कि इस संबंध में थाने से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों तक शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
परिजनों के मुताबिक, 15 अक्टूबर को सतीश श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार का कहना है कि हत्या के बाद भी उन्हें सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है और फरार आरोपियों से उनकी जान को खतरा है।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर सवाल।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो चीफ प्रयागराज में
परिवार का आरोप है कि हत्याकांड को 30 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस फरार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजनों के अनुसार, मुख्य आरोपी देवेंद्र नाथ मिश्रा की पत्नी शैल मिश्रा और बेटे अमरेंद्र नाथ मिश्रा के खिलाफ अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। इसके बावजूद दोनों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
वर्षा श्रीवास्तव का कहना है कि वह इस मामले में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिल चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने विवेचना किसी दूसरे पुलिस अधिकारी को सौंपने, फरार आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की प्रक्रिया शुरू करने और आरोपियों पर इनाम घोषित करने की मांग की है।
“समय रहते कदम उठाते तो पति जिंदा होते”
वर्षा श्रीवास्तव और उनकी दोनों बेटियों का कहना है कि फरार आरोपियों से उनकी जान को गंभीर खतरा है। परिवार का दावा है कि सतीश श्रीवास्तव को भी पहले से खतरे की आशंका थी और इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की गई थी।
परिजनों का कहना है कि यदि उनकी शिकायतों को समय रहते गंभीरता से लिया जाता और सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाते, तो शायद सतीश श्रीवास्तव की जान बचाई जा सकती थी। अब परिवार पुलिस से फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहा है।
prayagraj police swatantra prabhat prayagraj news UP police news prayagraj crime news uttar pradesh crime news prayagraj latest news Law and order advocate murder case criminal investigation police investigation Murder Case Update Absconding Accused #SwatantraPrabhat Non Bailable Warrant #PrayagrajNews Murder Case Investigation Police Commissioner Piyush Mordia Satish Chandra Srivastava Advocate Satish Srivastava Varsha Srivastava Justice for Satish Srivastava Accused Arrest Demand Anticipatory Bail Rejected Family Security Demand #JusticeForSatishSrivastava


Comments