फेसबुक मैसेंजर पर युवती को धमकाना पड़ा भारी, जान से मारने और निजी सामग्री वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर गाली-गलौज कर युवती को कर रहा था परेशान, पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र, 16 नवंबर। सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को परेशान करने, गाली-गलौज करने, जान से मारने और उसकी निजी सामग्री वायरल कर सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने की धमकी देने के मामले में पिपरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने थाना पिपरी में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को शरद कुमार जायसवाल पुत्र नंदन कुमार जायसवाल मोबाइल फोन और फेसबुक मैसेंजर के जरिए लगातार परेशान कर रहा था।

आरोपी युवती के साथ गाली-गलौज करने के साथ ही उसे जान से मारने और उसकी निजी सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे पीड़िता और उसके परिजन भयभीत एवं मानसिक रूप से परेशान थे।

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया बाल दिवस Read More स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया बाल दिवस

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पिपरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 351(3), 352, 356(1) बीएनएस तथा धारा 66E और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण के साथ टूण्डला प्रेस क्लब ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता Read More नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण के साथ टूण्डला प्रेस क्लब ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पिपरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 नवंबर को आरोपी शरद कुमार जायसवाल पुत्र नंदन कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।

सिद्धार्थनगर : छठ महापर्व पर मातमः दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल Read More सिद्धार्थनगर : छठ महापर्व पर मातमः दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गिरफ्तार आरोपी रोटरी क्लब के पास, कृष्ण मंदिर, मुर्धवा, रेणुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव एवं उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें