नवीनतम
फीचर्ड
भारत
मुख्य टिकट निरीक्षक ने घायल यात्री को तत्परता दिखाते हुए उपलब्ध कराई प्राथमिक चिकित्सा
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो चीफ प्रयागराज
दिनांक 15 नवंबर 2026 को प्रयागराज जंक्शन पर एक रेलकर्मी ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
गाड़ी संख्या 12802 से प्रयागराज से वाराणसी की यात्रा करने जा रहे भारतीय सेना में कार्यरत लगभग 50 वर्षीय एक यात्री सुबह करीब 7:30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-4 के पास स्थित लिफ्ट के निकट अचानक गिरकर चोटिल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मुख्य टिकट निरीक्षक दिवाकर शुक्ला की नजर घायल यात्री पर पड़ी। स्थिति को समझते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल यात्री की सहायता की।
घायल यात्री द्वारा चोट लगने पर आवश्यक दवाइयों के संबंध में पूछे जाने पर मुख्य टिकट निरीक्षक शुक्ला ने अपने पास उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा किट का उपयोग करते हुए उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा हरसंभव सहायता प्रदान की। उनकी इस त्वरित पहल से घायल यात्री को समय पर आवश्यक प्राथमिक उपचार मिल सका।
मुख्य टिकट निरीक्षक दिवाकर शुक्ला का यह सराहनीय कार्य दर्शाता है कि रेलकर्मियों की जिम्मेदारी केवल रेल सेवाओं के संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि आवश्यकता के समय यात्रियों की सहायता करना भी उनके कर्तव्यों का अभिन्न अंग है।
रेल प्रशासन मुख्य टिकट निरीक्षक शुक्ला की इस मानवीय पहल, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना करता है तथा अन्य रेलकर्मियों को भी यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रोत्साहित करता ह
swatantra prabhat prayagraj news indian railways uttar pradesh news north central railway prayagraj junction railway administration Passenger Safety #SwatantraPrabhat Army Personnel #PrayagrajNews Railway News 2026 Railway Employee Divakar Shukla TTE Divakar Shukla Indian Army Soldier Railway Staff Initiative First Aid Treatment Emergency Medical Assistance Humanitarian Act Passenger Assistance Railway Employee Excellence Duty and Dedication Train Number 12802 Prayagraj to Varanasi


Comments