नवीनतम
फीचर्ड
भारत
भाई की बरीक्षा में शामिल होने पुणे से गांव आया था युवक, चाकू मारकर हत्या
साथी पर भी जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; पुरानी रंजिश में छह लोगों पर आरोप
सुल्तानपुर। यह घटना शाम 8 बजे की है अखंडनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। हमले में उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पतजू पहाड़पुर गांव के पास खेत देखने और शौच के लिए गए थे। इसी दौरान पहले से मौजूद हमलावरों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी दिलीप कुमार चौहान (30) पुत्र नरेंद्र बहादुर चौहान के रूप में हुई है। उनका साथी अनिल कुमार सिंह उर्फ सोनू (32) गंभीर रूप से घायल है। घटना सैदपुर पुल के पास सुल्तानपुर सीमा पर पतजू पहाड़पुर और सैधैली गांव के नजदीक हुई।
घायल अनिल के मुताबिक, मौके पर पहले से कुछ युवक मौजूद थे। उनमें से एक ने अपना नाम शिवम चौहान और गांव जगदीशपुर बताया। उसने अवनीश से मिलने आने की बात कही। जब दोनों वहां से जाने लगे तो युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले शराब की बोतल फोड़कर हमला किया। बचने की कोशिश के दौरान आरोपितों ने चाकू से वार शुरू कर दिए। दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे, लेकिन दिलीप गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। उनकी वहीं मौत हो गई।
दिलीप पुणे में टाइल्स लगाने का काम करते थे। छोटे भाई विशाल (27) की 14 नवंबर को होने वाली बरीक्षा में शामिल होने के लिए वह 13 नवंबर को गांव आए थे। वर्ष 2023 में उनकी शादी हुई थी। परिवार में पत्नी अनीता, ढाई साल की बेटी रितिका और दो छोटे भाई विशाल व विकास हैं। भाई के मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों के बीच हुई हत्या से परिवार में कोहराम मच गया।
Read More डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरवपिता नरेंद्र बहादुर चौहान ने अखंडनगर थाने में तहरीर देकर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने शिवम चौहान, शिब्बू, आरिफ, शुभम और अवनीश समेत छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल अनिल को सीएचसी अखंडनगर से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस घायल के बयान और तहरीर के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी है।


Comments