बांस बल्ल्यिों और जमीनों पर दौड़ रहे बिजली के तार, अफसरों को हादसे का इंतजार

बस्ती जिले केसदर विकास क्षेत्र के पचपेड़िया रोड स्थित डड़वा मोहल्ले मे बांस बल्लियों के सहारे खींचे गये बिजली के तार जानलेवा हो गये हैं

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केसदर विकास क्षेत्र के पचपेड़िया रोड स्थित डड़वा मोहल्ले मे बांस बल्लियों के सहारे खींचे गये बिजली के तार जानलेवा हो गये हैं। राहगीरों और मोहल्लावासियों पर खतरा मड़ रहा है। समस्या के निस्तारण के लिये मोहल्ले के लोगों ने कई बार आावाज उठाया लेकिन जिम्मेदारों ने मौन साध रखा है।
 
दरअसल घटनाओं के बाद जागने की परंपरा कायम है। अभी बिजली के तारों की चपेट मे आने से किसी की मौत हो जो तो पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच जायेगा, आनन फानन मे बिजली के पोल लग जायेंगे और हो सकता है एक दो कर्मचारी सस्पेन्ड हो जायें। लेकिन जनता पहले से सावधान कर रही है तो जिम्मेदारों को यह फालतू काम लग रहा है।
 
 यही कारण है कि ऐसी शिकायतों को प्रशासन या सम्बन्धित विभाग डस्टबिन मे डाल देता है। जबकि बिजली के तार इतने ढीले हो गये हैं कि जमीन छू रहे हैं या जमीनों पर ही रखे गये हैं।
 
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि दो लोग बिजली की चपेट मे आ चुके हैं, दो मवेशियों की मौत हो चुकी है। मोहल्ले मे सैकड़ों कनेक्शन धारक हैं लेकिन बिजली के खंभे उतनी संख्या मे नही लगे हैं। मोहल्ले वालों ने अधीक्षण अभियन्ता को प्रार्थना पत्र देकर मांग किया है कि बिजली के पोल लगवाकर तारों को पोल से खिंचवाया जाये, जिससे कोई खतरा न रहे और यहां के निवासी तथा राहगीर बेफिक्र होकर आ जा सकें। अधीक्षण अभियन्ता को प्रार्थना पत्र देने वालों मे प्रमुख रूप से रिपुदमन सिंह, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार गौतम, सुरेश कुमार शुक्ला, पारस चौधरी, राकेश चौधरी, भगवान चौधरी आदि शामिल थे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें