सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

17 नवंबर को होगा प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र, 16 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर सर्विस मतदाताओं से संबंधित निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का प्रारूप प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक अभिलेख अधिकारियों, कमांडिंग अधिकारियों एवं संबंधित प्राधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रपत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त प्रपत्रों का सत्यापन एवं स्कैनिंग करने के साथ ही एक्सएमएल फाइल तैयार कर हस्ताक्षरित एवं सत्यापित प्रपत्रों सहित अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसके उपरांत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा हस्ताक्षरित एवं सत्यापित प्रपत्रों तथा एक्सएमएल फाइलों की जांच और निस्तारण की कार्यवाही 28 दिसंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। इस दौरान अपूर्ण पाए जाने वाले प्रपत्रों एवं एक्सएमएल फाइलों को संबंधित अभिलेख अधिकारियों, कमांडिंग अधिकारियों अथवा प्राधिकारियों को वापस किया जाएगा। आवश्यक संशोधन के बाद दोबारा प्रस्तुत किए गए प्रपत्रों एवं फाइलों के आधार पर ईआरओ द्वारा अंतिम आदेश पारित किए जाएंगे।निर्वाचन आयोग की निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

रामगढ़ में कुएं में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, रात में घर से निकला था प्रदीप; सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम Read More रामगढ़ में कुएं में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, रात में घर से निकला था प्रदीप; सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा करना सुनिश्चित करें।

छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का किया समापन Read More छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का किया समापन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें