शारदा नगर विस्तार पीएम आवास में भव्य छठ पूजा का आयोजन

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शारदा नगर विस्तार पीएम आवास में एडवोकेट लक्ष्मी सोनकर एवं सोनकर समाज की महिलाओं द्वारा समाज की संस्कृति को जीवित रखने और आगे बढ़ने के उद्देश्य से भव्य छठ पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य डॉ. रीना उपाध्याय ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि कैसे महिलाएं धर्म, देश प्रेम और एकता को एक सूत्र में बांध सकती हैं। इस क्रम में बिजली पासी किला प्रथम वार्ड पार्षद रजनी यादव के पति प्रमोद यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।
 
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट लक्ष्मी सोनकर ने किया। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में शामिल 250 से अधिक महिलाओं को चाय, नाश्ता, छठ पूजा का प्रसाद वितरण एवं भोजन कराया गया। एडवोकेट लक्ष्मी सोनकर ने कहा कि खटीक/सोनकर समाज की एकता ही हमारी असली पहचान है और समाज के उत्थान के लिए यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। उपस्थित गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में केतकी देवी ने सभी महिलाओं को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मोनिका सोनकर, आकांक्षा सोनकर, ज्योति सोनकर, गीतांजलि सोनकर, रोशनी सोनकर (पत्रकार), पूर्णिमा सोनकर (पत्रकार), मीनू राज, भाजपा नेत्री प्रीति सोनकर, संजू ओझा, मधु मिश्रा, मेनका, नेहा पांडे और शिवानी सोनकर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में ज्योति सोनकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 
विशेष सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल शर्मा, दिनेश मिश्रा, तन्मय सोनकर, यश सोनकर, रवि प्रकाश, साक्षी, आराध्या सोनकर, ऋषिका सोनकर, अमृता सोनकर, अनुष्का सोनकर, प्रतिभा सोनकर, कशिश सोनकर, ममता सोनकर, रुचि सोनकर, नूरी सोनकर, पंकज सोनकर, जलज सोनकर और समस्त खटीक समाज की सराहनीय भूमिका रही।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें