नवीनतम
फीचर्ड
भारत
प्रयागराज में 14 लाख रुपये लेकरशं
प्रयागराज,बयूरो । सरायइनायत क्षेत्र निवासी विपिन सिंह अपनी बुआ के बेटे के मुंबई स्थित अस्पताल में इलाज के लिए 14 लाख रुपये लेकर मुंबई जाने निकले थे। ट्रेन करीब पांच घंटे लेट होने पर वह एलगिन रोड स्थित सागरपेक्षा बस्ती में रहने वाले अपने दोस्त के घर चले गए। वहां उन्होंने रुपये से भरा बैग रखा और दोस्त के साथ खाना-पीना खाने बाहर चले गए।
करीब पांच घंटे बाद लौटने पर बैग गायब मिला। दोस्त का बहनोई बब्बू भी घर से नदारद था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और बब्बू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
बहनोई ने दामाद को दिए थे रुपये
पुलिस पूछताछ में बब्बू ने बताया कि उसने 14 लाख रुपये अपने दामाद को दे दिए थे। इसके बाद पुलिस ने दामाद के बेटे से पूछताछ की, जिसने बताया कि रकम उसके पिता ने अपने दोस्त सनी को दे दी है। पुलिस जब सनी के घर पहुंची तो वह भी वहां नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एक ही प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करते हैं दोनों
पुलिस के अनुसार विपिन प्रयागराज के एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां बॉडीगार्ड के तौर पर काम करता है। जिस दोस्त के घर वह रुका था, वह भी उसी प्रॉपर्टी डीलर के यहां सफाई कर्मचारी है। इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव के मुताबिक 14 लाख रुपये लेकर फरार युवक का पता लगाने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रकम बरामद होने की उम्मीद है।
prayagraj police swatantra prabhat prayagraj news UP police news property dealer prayagraj crime news uttar pradesh crime news criminal investigation police investigation latest crime update #SwatantraPrabhat Cash Recovery Cash Theft Case #PrayagrajNews #CashTheft 14 Lakh Rupees Theft Money Missing Case Vipin Singh Mumbai Hospital Treatment Medical Emergency Funds Elgin Road News Sagar Pesha Basti Railway Delay Babbu Arrested Sunny Absconding Bodyguard News Missing Cash Case


Comments