नवीनतम
राजनीति
भारत
भाजपा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, जिन्ना से की तुलना
दिनेश प्रताप सिंह ने हिंदू समाज को बांटने का लगाया आरोप, अंकुश त्रिपाठी बोले- 2027 में जनता देगी जवाब
लखनऊ। भाजपा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने उनकी तुलना जिन्ना से करते हुए आरोप लगाया कि वह हिंदू समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने सपा पर तुष्टीकरण और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी को जवाब देगी।
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन के पीछे अखिलेश यादव की कथित जिन्नावादी सोच है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश सनातन धर्म को लेकर अपमानजनक टिप्पणियों और घुसपैठियों के समर्थन के जरिए समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं।
अंकुश त्रिपाठी ने बताया कलयुग का मारीच
भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए उन्हें ‘कलयुग का मारीच’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति भेदभाव और तुष्टीकरण पर आधारित है। त्रिपाठी ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा को करारा जवाब देगी।
उन्होंने अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी के अपमान पर चुप रहा, वह प्रदेश की जनता के अधिकारों की लड़ाई कैसे लड़ेगा।


Comments