स्कूल नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यूपी का परचम, पांच स्वर्ण पदक जीतकर बना विजेता

स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के खिलाड़ियों ने दो नए राष्ट्रीय कीर्तिमान भी बनाए, 61 अंकों के साथ उत्तर प्रदेश ने जीता खिताब

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिल रही है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित 70वीं स्कूल नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों ने दो नए राष्ट्रीय कीर्तिमान भी स्थापित किए। उनके प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम 61 अंक हासिल कर चैंपियनशिप की विजेता बनी।

अंडर-17 बालक वर्ग में दिखाया दम

प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज के नौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अरमान खान ने लंबी कूद में 7.18 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। समीर खान ने 800 और 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक जीते।

4×100 मीटर रिले में शौर्यवीर सिंह, कृष्णम तोमर, गौरव यादव और मयंक बहादुर की टीम ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया। वहीं 4×400 मीटर रिले में शौर्यवीर सिंह, समीर खान, अनुज अनस और मयंक बहादुर की टीम ने स्वर्ण पदक के साथ दूसरा राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।

अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को केशव मौर्य ने दी बधाई Read More अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को केशव मौर्य ने दी बधाई

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कॉलेज के कुल 17 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से कॉलेज परिवार में उत्साह का माहौल है।

देश-दुनिया को दीपावली देने वाली अयोध्या में 2017 से पहले दीपक तले था अंधेरा : योगी Read More देश-दुनिया को दीपावली देने वाली अयोध्या में 2017 से पहले दीपक तले था अंधेरा : योगी

प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दी बधाई

लोहबंधा में मरहूम शेख मो. युसूफ अंसारी कादरी का आठवां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न Read More लोहबंधा में मरहूम शेख मो. युसूफ अंसारी कादरी का आठवां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न

कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपेंद्र यादव ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण पदक जीतना, दो नए राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाना और 61 अंकों के साथ प्रदेश की टीम का चैंपियन बनना पूरे उत्तर प्रदेश और कॉलेज परिवार के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और एथलेटिक्स प्रशिक्षकों शैलेन्द्र प्रताप सिंह तथा विमल प्रताप राय के मार्गदर्शन को दिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें