नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने पेश की सेवा और संस्कार की मिसाल, बच्चों को उपहार बांट मनाया बाल दिवस

रोरवा के शिव मंदिर परिसर में हुआ आयोजन, बच्चों को मिठाई, ट्रॉफी और शैक्षिक सामग्री बांटी; पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन (सोनभद्र)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। बाल दिवस के उपलक्ष्य में नवसृजित विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत रोरवा स्थित शिव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को मिठाई, ट्रॉफी, बिस्किट, कॉपी, किताब, रबड़, पेंसिल सहित अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।

IMG-20261114-WA0060

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गुप्ता ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मदन गुप्ता ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष शमशेर जी ने बच्चों को कॉपी-किताब वितरित करने के साथ मिठाई खिलाई। वहीं मदन गुप्ता ने नेहरू जी की स्मृति में पौधरोपण किया।

आभूषण शोरूम के सामने तेज धमाका, मचा हड़कंप Read More आभूषण शोरूम के सामने तेज धमाका, मचा हड़कंप

IMG-20261114-WA0059

बिसवां में सूने घर में चोरों ने मचाई धमाचौकड़ी, नकदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए Read More बिसवां में सूने घर में चोरों ने मचाई धमाचौकड़ी, नकदी समेत लाखों के जेवर उड़ाए

मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राममूर्ति गुप्ता ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को एक-एक पौधा भी वितरित किया गया।

दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित स्कूल बैग बच्चों में वितरित किया गया Read More दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित स्कूल बैग बच्चों में वितरित किया गया

कार्यक्रम में प्रेम कुमार भारती सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा के प्रसार और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Post Comments

Comments