लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव के आवास पर श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया चित्रगुप्त पूजन

विधि-विधान से पूजन, आरती और हवन के बाद हुआ प्रसाद वितरण; राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीं शुभकामनाएं

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो

लखनऊ। भारतीय एकता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. दिलीप श्रीवास्तव के लखनऊ स्थित आवास पर बुधवार, 11 नवंबर को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

IMG-20261111-WA0011(1)

कार्यक्रम में विधि-विधान से भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन, आरती एवं हवन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की।

उपराष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, दीपोत्सव में मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी Read More उपराष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, दीपोत्सव में मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी लेखनी, ज्ञान, न्याय और कर्म के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को चित्रगुप्त पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि, उन्नति और आपसी भाईचारे की कामना की।कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

रामजन्मभूमि पर दीप जलें तो हर घर-आंगन भी रोशन हो : मुख्यमंत्री योगी Read More रामजन्मभूमि पर दीप जलें तो हर घर-आंगन भी रोशन हो : मुख्यमंत्री योगी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार