नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
चोपन घाट पर जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत नागरिकों को जल बचाने, नदियों को स्वच्छ रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की दी गई सीख
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र। जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को चोपन घाट पर ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ के अंतर्गत जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र गौतम ने लोगों को जल संचयन, पानी की बर्बादी रोकने तथा नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने के प्रति जागरूक किया। साथ ही मिशन LiFE की सात थीम्स की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
वहीं जिला पर्यावरण समिति के जेआरएफ प्रमोद ने एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने तथा कपड़े के थैले अपनाने का आग्रह किया।
इस दौरान नगर पंचायत चोपन के विनीत शर्मा, वार्ड नंबर 10 के सभासद सुशील, अभिषेक सिंह यादव सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Comments