घोरावल के वृहद रोजगार मेले में 196 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर

20 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1200 बेरोजगार युवाओं ने कराया पंजीकरण और दिया साक्षात्कार

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। विधानसभा घोरावल के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आरआर पॉलीटेक्निक, हिन्दुआरी परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 20 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जबकि लगभग 1200 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार में हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 196 अभ्यर्थियों को नौकरी के ऑफर प्रदान किए गए।

IMG-20261103-WA0132

रोजगार मेले में हिन्दाल्को इंडस्ट्रीज (विजन इंडिया), फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स (क्रॉस कार्प), आईसीआई बैंक (एनआईआईटी), एलएंडटी (सर्विस केयर), उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, अनपरा ताप विद्युत परियोजना और सीपेट वाराणसी समेत करीब 20 कंपनियों एवं संस्थानों ने प्रतिभाग किया।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक Read More मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर विभिन्न पदों के लिए चयन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आरआर पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी तथा संबंधित संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिला।

लोक भाषाओं में बिखरा हुआ है राष्ट्रीयता का आलोक - सर्वेश कुमार सिंह Read More लोक भाषाओं में बिखरा हुआ है राष्ट्रीयता का आलोक - सर्वेश कुमार सिंह

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें