पात्र महिलाओं का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराएं : डीएम

आंगनवाड़ी, आशा, एएनएम और समूह सखियों के माध्यम से होगा छूटी महिलाओं का चिन्हांकन, फार्म-6 से जुड़ेगा नाम

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले की सभी पात्र महिलाओं का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने दिए हैं।

डीएम ने बताया कि मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर को होगा तथा दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा, एएनएम और महिला स्वयं सहायता समूहों की समूह सखियों के माध्यम से ऐसी पात्र महिलाओं को चिन्हित किया जाएगा, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।

उन्होंने निर्देश दिया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं का फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जाए। विशेष अभियान दिवसों पर समूह सखियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

सोन नदी तट पर महागंगा आरती, पहली बार हुई नौका दौड़ Read More सोन नदी तट पर महागंगा आरती, पहली बार हुई नौका दौड़

डीएम ने संबंधित कार्मिकों को निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण-पत्र देने का निर्देश दिया है कि उनके कार्यक्षेत्र में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की कोई भी पात्र महिला मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान में किसी भी पात्र महिला का नाम छूटने न पाए।

खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी 03 विधिक नमूने संकलित Read More खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी 03 विधिक नमूने संकलित

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार