बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, भावी प्रत्याशियों के लगे होर्डिंग-पोस्टर

तहसील और न्यायालय परिसर में चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र ( संवाद)। सदर तहसील एवं न्यायालय परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-2027 के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशियों के होर्डिंग व पोस्टर जगह-जगह लगाए जाने के बाद चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं संभावित प्रत्याशियों ने अधिवक्ता मतदाताओं से संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि शारदीय नवरात्र से ही भावी प्रत्याशियों द्वारा तहसील और न्यायालय परिसर में होर्डिंग-पोस्टर लगाकर अधिवक्ताओं को नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों में हेमनाथ द्विवेदी, ओमप्रकाश तिवारी और आनंद कुमार मिश्र के नाम प्रमुख हैं।

वहीं महामंत्री पद के लिए अरुण कुमार सिंघल, प्रभात कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार मिश्र, मनोज कुमार मिश्र और पवन कुमार मिश्र के होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए कंचन सिन्हा ने अपनी दावेदारी के संकेत दिए हैं।

चर्चाओं के अनुसार अध्यक्ष पद पर दो से तीन और संभावित प्रत्याशी मैदान में उतर सकते हैं। महामंत्री पद पर भी एक-दो नए दावेदार सामने आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए एक अन्य महिला प्रत्याशी के आने की भी चर्चा है।

पेड़ से लटकता मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी Read More पेड़ से लटकता मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

फिलहाल भावी प्रत्याशियों की सक्रियता से तहसील एवं न्यायालय परिसर में चुनावी माहौल बनने लगा है। अधिवक्ताओं के बीच संभावित प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर कयासबाजी भी शुरू हो गई है। हालांकि चुनाव की वास्तविक तस्वीर कार्यक्रम घोषित होने और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पिपरी और शक्तिनगर पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय Read More पिपरी और शक्तिनगर पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें