फीचर्ड

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त ने तेजपुर में परखी तैयारियां, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बस्ती में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारम्भ, डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी ओमवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा
दीपावली और छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसल, उचित मुआवजे के लिए अभिषेक कुमार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जाए जा रहे 25 गोवंश बरामद, एक गोतस्कर गिरफ्तार

- कोन पुलिस की कार्रवाई में चार तस्कर फरार, जंगल और पहाड़ी रास्तों से होती थी गोवंशों की तस्करी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र , ब्यूरो रिपोर्ट। गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 गोवंश सकुशल बरामद किए और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जबकि चार अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टाक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर की सुबह करीब 4:50 बजे रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर गोवंशों को क्रूरतापूर्वक हांककर बिहार की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने अमिलाधाम-गरवान मार्ग स्थित बहदौरा झरिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चार फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामविचार पुत्र स्वर्गीय मनोहर, निवासी ग्राम बेलछ, थाना चोपन के रूप में हुई है। बरामद 25 गोवंशों में आठ बैल, तीन बछड़े, आठ गाय और छह बछिया शामिल हैं।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई Read More सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गोवंशों को रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और मिर्जापुर की सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदकर बेलछ गांव में एकत्र किया जाता था। इसके बाद जंगल और पहाड़ी रास्तों से पैदल हांककर बिहार पहुंचाया जाता था। वहां के व्यापारियों के माध्यम से गोवंशों को वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजे जाने की बात सामने आई है।

काशीपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई Read More काशीपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 182/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

टृक से टकराकर बाइक बस से भिंडी, गड्ढे में गिरी, बाइक चालक की हालत गंभीर Read More टृक से टकराकर बाइक बस से भिंडी, गड्ढे में गिरी, बाइक चालक की हालत गंभीर

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी चकरिया उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव और चौकी प्रभारी रानीडीह उपनिरीक्षक मूरली यादव पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार