नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
66 विद्यालय बने यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के केन्द्र, 19-20 अतिरिक्त केन्द्रों की जरूरत
डीएम चर्चित गौड़ ने 10-12 किमी से अधिक दूरी वाले विद्यालयों को केन्द्र आवंटित न करने के दिए निर्देश
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र, 03 नवम्बर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जनपद में 66 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जबकि विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए 19 से 20 अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों की आवश्यकता जताई गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक हुई।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जीओ लोकेशन सहित अपलोड किए गए 211 विद्यालयों की सूचनाओं के आधार पर 66 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इनमें 16 राजकीय, 9 अशासकीय सहायता प्राप्त और 41 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि निर्धारित परीक्षा केन्द्रों को लेकर कुल 66 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें केन्द्र की दूरी से संबंधित 29, परीक्षा केन्द्र बनाए जाने को लेकर 24 तथा संसाधनों की कमी के कारण केन्द्र नहीं बनाए जाने से संबंधित पांच आपत्तियां शामिल हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद की भौगोलिक विषमता, विद्यालयों के बीच अधिक दूरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साधनों की कमी का हवाला देते हुए 19 से 20 अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र बनाए जाने की आवश्यकता बताई। साथ ही कुछ केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की अधिक संख्या आवंटित होने से परीक्षा संचालन में कठिनाई की आशंका जताई।
इस पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्देश दिया कि किसी भी दशा में धूमिल छवि वाले अथवा डिबार घोषित विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र न बनाया जाए। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 से 12 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र आवंटित करने से बचा जाए। उन्होंने केन्द्र निर्धारण में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा।
Read More सिद्धार्थनगर में रालोद युवा प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनायाः रविंद्र पटेल के जन्मदिन पर केक काटाडीएम ने बैठक की कार्यवृत्ति और परीक्षा केन्द्र आवंटन से संबंधित समस्त विवरण 05 नवम्बर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ल, चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रधानाचार्या पूजा राय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Comments