नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
‘सोनअर्थ’ को मिली डिजिटल पहचान, अब महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा व्यापक बाजार
समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने किया डिजिटल लोगो का अनावरण, महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
राजेश तिवारी ( ब्यूरो)
सोनभद्र। डायट परिसर में आयोजित सोन अर्थ दीपावली सरस मेला-2026 में शुक्रवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़, सीडीओ जागृति अवस्थी एवं डीसी मनरेगा रविंद्र सिंह की उपस्थिति में ‘सोनअर्थ’ के डिजिटल लोगो का अनावरण किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘सोनअर्थ’ की पहचान बनने से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा। इससे अधिक ग्राहक जुड़ेंगे और उत्पादों की मार्केटिंग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि ‘सोनअर्थ’ ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को विशिष्ट पहचान दिलाई जा रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने पर इन उत्पादों की पहुंच स्थानीय बाजार से आगे बढ़ेगी, जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि और आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन मिलेगा। अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की।


Comments