नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सरदार पटेल कौशल विकास एवं रोजगार योजना का शुभारंभ
सोनभद्र के आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में हुआ समारोह का सजीव प्रसारण
युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल
ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार की सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना (SVPSTPZ) का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में शुभारंभ किया। योजना का उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण राजकीय आईटीआई रॉबर्ट्सगंज में किया गया। यहां संस्थान के प्रधानाचार्य आनन्द कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम देखा।
इसके अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक रॉबर्ट्सगंज और ज्ञानगंगा आईटीआई में भी समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योजना के शुभारंभ की जानकारी प्राप्त की।


Comments