नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दुद्धी के वृहद रोजगार मेले में 612 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का अवसर
20 कंपनियों ने की प्रतिभागिता, 1800 युवाओं ने लिया साक्षात्कार में हिस्सा
राजेश तिवारी ( ब्यूरो)
सोनभद्र। बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दुद्धी परिसर में विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 20 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनके माध्यम से 612 अभ्यर्थियों को नौकरी के ऑफर प्रदान किए गए।
रोजगार मेले में हिन्दाल्को इंडस्ट्रीज, विजन इंडिया, फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एनआईआईटी, एलएंडटी सर्विस केयर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, अनपरा ताप विद्युत परियोजना एवं सीपेट वाराणसी सहित विभिन्न कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की।
मेले में लगभग 1800 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 612 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए ऑफर दिया। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी तथा आईटीआई एवं सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।


Comments