राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- यादव समाज में भी कर रहे भेदभाव

सुभासपा प्रमुख ने पूछा- घोसी और कमरिया समाज के कितने लोगों को दिए टिकट, 2027 में सपा को 2022 से भी खराब नतीजे मिलने का किया दावा

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए यादव समाज में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि वर्ष 2017 से 2024 के बीच समाजवादी पार्टी ने कितने घोसी (ग्वाला) और कितने कमरिया समाज के लोगों को चुनाव लड़ने का मौका दिया।

राजभर ने सोशल मीडिया पर जारी अपनी पोस्ट में कहा कि अखिलेश यादव 15 प्रतिशत कमरिया समाज को अपना मानते हैं, जबकि 85 प्रतिशत घोसी यानी ग्वाला समाज की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गाय-भैंस की सेवा करने वाला अहीर समाज अब उनकी राजनीति को समझने लगा है।

अहीर समाज में भेदभाव का लगाया आरोप

सुभासपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा यादव नेता देखा है, जो अहीर-अहीर के बीच भी भेदभाव करता है। उनके मुताबिक, अखिलेश यादव को समाज को बांटने के बजाय सभी वर्गों को समान राजनीतिक भागीदारी देनी चाहिए।

2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेजेगी जनता: केशव मौर्य Read More 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेजेगी जनता: केशव मौर्य

राजभर ने दावा किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में ग्वाला समाज समाजवादी पार्टी को वर्ष 2022 से भी खराब स्थिति में पहुंचा देगा।

‘सपा उत्तर प्रदेश के लिए अभिशाप, सत्ता में आते ही मचाती है तबाही’ : योगी Read More ‘सपा उत्तर प्रदेश के लिए अभिशाप, सत्ता में आते ही मचाती है तबाही’ : योगी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार