नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अनपरा का खेल प्रतियोगिता में दबदबा, वालीबॉल और कबड्डी में जीते दोहरे स्वर्ण पदक
52वीं परियोजना/डिस्कॉम खेल प्रतियोगिता में अनपरा प्रथम, वाराणसी और मेरठ की टीमों ने हासिल किया दूसरा स्थान
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा तापीय परियोजना में आयोजित 52वीं परियोजना/डिस्कॉम खेल प्रतियोगिता के तहत वालीबॉल एवं कबड्डी स्पर्धाओं का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मेजबान अनपरा तापीय परियोजना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया।

अनपरा परियोजना क्रीड़ा समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में अनपरा, ओबरा, हरदुआगंज एवं पारीछा तापीय परियोजनाओं के साथ ही डिस्कॉम की मेरठ, लखनऊ, वाराणसी एवं गोरखपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
Read More चौथे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी? अश्विन ने बताई वजह, ईशान किशन की वापसी से बदलेगा समीकरणसमापन समारोह के मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कटियार रहे। विशिष्ट अतिथियों में इं. चंद्र प्रकाश, डॉ. एएन बरनवाल, इं. चंद्रमा प्रसाद, इं. उत्पल शंकर, इं. संदीप कुमार रजक, इं. कमर आलम, इं. गजेंद्र सिंह, इं. बीआर पटेल, इं. अदालत वर्मा, इं. डीके विकल एवं इं. प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
वालीबॉल प्रतियोगिता में संतोष कुमार रघुवंशी की कप्तानी और इं. बीआर पटेल के नेतृत्व में अनपरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। टीम में सतीश सिंह, पवन सिंह, पवन चौरसिया एवं राविन्स का प्रदर्शन सराहनीय रहा। पूर्वांचल वाराणसी की टीम दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक और ओबरा की टीम तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीतने में सफल रही।
वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में पवन कुमार विश्वकर्मा एवं बृज बिहारी यादव के नेतृत्व में अनपरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पश्चिमांचल मेरठ की टीम को रजत और ओबरा की टीम को कांस्य पदक मिला।
मुख्य अतिथि इं. अजय कटियार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्फूर्ति, अनुशासन और टीम भावना के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपने प्रदर्शन से परियोजना का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक वालीबॉल में प्रवीण सैनी, शशि रंजन सिंह एवं निशांत झा तथा कबड्डी में दशाराम यादव एवं प्रेमचंद रहे। आयोजन में इं. कमलेश, सुशील यादव, श्रीप्रकाश, मानिक चंद सहित खिलाड़ियों एवं वालंटियरों का विशेष योगदान रहा।
क्रीड़ा सचिव इं. अनिल कुमार एवं क्रीड़ा समन्वयक इं. धर्मेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। अनपरा की इस दोहरी स्वर्णिम सफलता से परियोजना परिसर में हर्ष का माहौल रहा।


Comments