नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर की सुहानी को चैंपियनशिप मिला
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी शोहरतगढ़ में गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के बीच किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा,खेल कौशल और दमखम का शानदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर की सुहानी को चैंपियनशिप मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवपति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव एवं उपप्रधानाचार्य रामबिलास यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में मुख्य अतिथियों ने खेल ध्वज फहराया और रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही मशाल प्रज्ज्वलित कर छात्रा लक्ष्मी ने मैदान में दौड़ लगाई और खेल भावना का संदेश दिया।प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रमजान अली प्रथम, सुभाष द्वितीय और आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में कृष्णा ने पहला, सुभाष ने दूसरा और शहबान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में विनय प्रथम, सुभाष द्वितीय और अंकेश तृतीय रहे। कबड्डी में कोइरीडीहा की टीम विजेता तथा पीएम श्री छतहरा की टीम उपविजेता रही। खो-खो में भी कोइरीडीहा ने बाजी मारी, जबकि सिकटिहवा की टीम उपविजेता बनी।
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सुहानी प्रथम, महिमा द्वितीय और सुमन तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में सुहानी ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय और करिश्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सुमन प्रथम, शीला द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में पिपरहवा की टीम विजेता और मुड़िला खुर्द की टीम उपविजेता रही। वहीं खो-खो में परसिया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कोइरीडीहा की टीम उपविजेता रही।मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की।मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ रामविलास यादव ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह जीवन में संघर्ष करने, अनुशासन बनाए रखने और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने की सीख देते हैं। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि विक्रम प्रसाद यादव व रामविलास यादव, बीईओ संजय कुमार,ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार, संजीव राम, मनोज यादव, विजय बहादुर, अतीउल्लाह, पंकज जायसवाल, अम्बेश, अरविन्द यादव, उमाशंकर, रामा आसरे, आनन्द गौतम, पृथ्वीपाल, कमलाकान्त, इमामुद्दीन, राकेश जायसवाल, नैय्यर सिद्दीकी, कृपाशंकर त्रिपाठी,रामाश्रय लाल, राम महेश यादव, राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र यादव, लालबहादुर, प्रदीप उपाध्याय, सरोज रानी, हाजरा खातून, स्वाति वर्मा, रश्मि शर्मा, मधुलिका, अंजली, रीता देवी, आशिक रजा, पप्पू सिंह, शिवकुमार, राकेश राज, रामानन्द पाण्डेय, रवि ओझा, बालचंद्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat Basic education department kabaddi competition siddharthnagar news Sports development Siddharthnagar Education News Uttar Pradesh Education Student Achievement #SwatantraPrabhat School Sports News Kho Kho Competition 100 Meter Race 200 Meter Race Athletics Competition School Sports Competition Primary School Sports Shobharhgarh News Basic Bal Kreeda Pratiyogita Rural Sports Talent School Children Sports 50 Meter Race Suhani Champion Government School Students Children Talent UP School News


Comments