नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिंचाई बन्धु की बैठक 10 नवम्बर को, किसानों की समस्याओं पर होगा मंथन
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी बैठक, अधिकारियों को पिछली समस्याओं के निस्तारण की आख्या देने के निर्देश
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र। जनपद में सिंचाई बन्धु की मासिक बैठक 10 नवम्बर 2026 को चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह, बढ़ौली, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगी। इसकी अध्यक्षता सिंचाई बन्धु के जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाण्डेय करेंगे।
अधिशासी अभियंता एवं सचिव, सिंचाई बन्धु सोनभद्र ने बताया कि शासनादेश के अनुसार प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को बैठक आयोजित की जाती है। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 13 अक्टूबर को आयोजित पिछली बैठक में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण की आख्या सात दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।


Comments