125.25 करोड़ से सोनभद्र की तीन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प

औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत बजट जारी, चोपन-कोन और वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का होगा सुदृढ़ीकरण

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र। जिले में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए शासन ने तीन प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं सतह सुधार के लिए 125 करोड़ 25 लाख रुपये का बजट जारी किया है। औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत होने वाले इन कार्यों से औद्योगिक इकाइयों तक माल परिवहन आसान होने के साथ आमजन को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

IMG-20261102-WA0167

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि 15.84 किलोमीटर लंबे चोपन-कोटा-कोन-खरौंधी मार्ग के लिए 41.56 करोड़ रुपये तथा 12.150 किलोमीटर लंबे आरएस रोड-कोदरा टोला मार्ग के लिए 25.83 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

एकल विद्यालय ने मनाया दीपावली सम्मान समारोह Read More एकल विद्यालय ने मनाया दीपावली सम्मान समारोह

18.287 किमी वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग का भी होगा सुधार

बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जाए जा रहे 25 गोवंश बरामद, एक  गोतस्कर गिरफ्तार Read More बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जाए जा रहे 25 गोवंश बरामद, एक गोतस्कर गिरफ्तार

वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5ए के 166.130 से 184.417 किलोमीटर के बीच 18.287 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं सतह सुधार कराया जाएगा। इस पर 57.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित Read More सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

डीएम ने कहा कि सड़कों के बेहतर होने से औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार और माल परिवहन को गति मिलेगी। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होने से स्थानीय नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और उद्यमियों को लाभ मिलेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें