मेगा शिविर में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

महिला हेल्पलाइन, सरकारी योजनाओं और यातायात नियमों की दी गई जानकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र, संवाददाता। विकास भवन में रविवार को आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर (मेगा शिविर) में मिशन शक्ति फेज-06 के तहत सोनभद्र पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान महिला थाना रॉबर्ट्सगंज प्रभारी रीता यादव, महिला थाना दुद्धी प्रभारी संतू सरोज एवं मानव तस्करी रोधी इकाई की टीम ने मिशन शक्ति स्टॉल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों और शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया।

सोनभद्र पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

तैज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र की मौत, छात्रा गंभीर रूप से घायल Read More तैज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र की मौत, छात्रा गंभीर रूप से घायल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें