नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
युवा, किसान और व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान: डॉ. आरएस पटेल
जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित कर उठाई आरक्षण निगरानी आयोग के गठन की मांग
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
करमा/सोनभद्र। विकास खंड करमा के फुलवारी स्थित जनसेवा इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से सोच-समझकर मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवा, किसान और व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण आम जनता को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है, वहीं किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इन समस्याओं पर चिंता जताते हुए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही आरक्षण निगरानी आयोग के गठन की मांग उठाई।
इस मौके पर रमेश पटेल, अभिषेक पटेल, प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार पटेल, सुनील पटेल, फौजी, शिवकुमार पटेल, प्रवीण कुमार पटेल, शक्ति सिंह पटेल, अखिलेश उर्फ मुन्ना कोल, हंसराज पटेल और राजू भारती सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Comments