मिशन शक्ति 6.0: दहेज उत्पीड़न मामले में दो वारंटी गिरफ्तार

महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

राजेश तिवारी Picture
Published On

संवाददाता

सोनभद्र। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मुकदमे में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुनील कुमार पासवान और दीपक कुमार पासवान, पुत्र रामसूरत पासवान, निवासी बड़गांव, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के रूप में हुई है।

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह। Read More उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह।

दोनों के विरुद्ध मु0अ0सं0-01/2017 के तहत धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने की।

तीन दिवसीय अभियान में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 93 अभियुक्त गिरफ्तार Read More तीन दिवसीय अभियान में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 93 अभियुक्त गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें